फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: श्रीलंका ने किंग मेकर को पांच विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसी। सिरसी में चल रहे किंग मेकर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को किंग मेकर और श्रीलंका के बीच मैच खेला गया, इसमें मोनिस रजा के आल राउंडर प्रदर्शन से श्रीलंका ने किंग मेकर को पांच विकेट से हराकर कर जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन

मैच का टॉस किंग मेकर के कप्तान फैजान ने जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। किंग मेकर ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर में छह विकेट पर 142 रन बनाए, जिसमें दानिश वारसी ने आठ चौकों और तीन छक्कों की सहायता से 54 रन बनाए एवं अता अब्बास ने 32 रन और सुहैल खान ने 13 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका के गेंदबाज मोनिस रजा ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने किंग मेकर को 16 ओवर में पांच विकेट खोकर मैच जीत लिया। श्रीलंका की ओर से बल्लेबाजी करते हुए फिरोज आलम ने 23 रन, मोहम्मद रजा ने 42 रन और प्लेयर ऑफ द मैच रहे मोनिस रजा ने 18 गेंदों पर दो छक्कों और छह चौकों की मदद से 41 रन बनाए। अंपायर की भूमिका अरगान और शम्मन ने निभाई। कमेंट्री ताहिर अख्तर ने की और स्कोरर सूर्या रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें