चंदौसी के श्री गंगा देवी मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु: स्रोत- आयोजक
चंदौसी। कैथल गेट के श्री गंगा देवी मंदिर में रविवार को श्री अन्नपूर्णा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित मनोज शर्मा व प्रवेश शर्मा ने माता अन्नपूर्णा की मूर्ति का पंचामृत से स्नान कराया। फिर मां का शृंगार किया गया।
इस अवसर पर कथा वाचक पंडित भूदेव शंखधार ने बताया कि भगवान शिव की आराधना करने से समस्त कष्ट दूर होते हैं। उन्होंने श्रीकृष्ण और युधिष्ठिर संवाद का प्रसंग सुनाया। साथ ही, बताया कि अन्नपूर्णा माता की सेवा से सुख की प्राप्ति होती है और मनुष्य दरिद्रता, वैर-विरोध और कष्टों से मुक्त रहता है। कथा व्यास ने धार्मिक कथाओं के माध्यम से भक्तों को सत्कर्म अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर भगवती प्रसाद, शारदा देवी, लक्ष्मीनारायण, अर्चना, बंशी, जगदीप, ऊषा, पारुल, कृष्णा, सौम्या, वैष्णवी, सीताराम आदि मौजूद रहीं। संवाद