फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: 214 युवक व महिला मंगल दलों को दी गई खेल प्रोत्साहन सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। कलक्ट्रेट सभागार में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के 214 युवक व महिला मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन सामग्री वितरण समारोह हुआ। बृहस्पतिवार को दोपहर हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व जिले के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति व विशिष्ट अतिथि बनियाखेड़ा की ब्लॉक प्रमुख डॉ. सुगंधा सिंह रहीं। मुख्य अतिथि ने कहा कि युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल ग्राम पंचायतों में युवाओं को सार्वजनिक कार्य के लिए सक्रिय करें तथा युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने का कार्य करें। आउटडोर गेम्स को बढ़ावा दें।
विज्ञापन

डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने कहा कि प्रत्येक युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल के सदस्यों के मोबाइल में ग्राम कुल के सदस्यों के मोबाइल नंबर फीड रहने चाहिए। साथ ही ग्राम कुल के सदस्यों का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि ने भी विचार रखे। इस बीच कुल 214 दलों को खेल प्रोत्साहन सामग्री का वितरण किया गया। इसमें 116 खेल प्रोत्साहन किट युवक मंगल दलों को व 98 महिला मंगल दलों को को दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें