युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में जनपद स्तरीय खुली ग्रामीण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शनिवार को बड़ा मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ डिप्टी कलेक्टर अखिलेश यादव ने किया।
बालिका वर्ग वॉलीबाल में बनियाखेड़ा प्रथम और पंवासा की टीम द्वितीय स्थान पर रही। बालक वर्ग वॉलीबाल में संभल प्रथम व बहजोई द्वितीय स्थान पर रही। कुश्ती बालक वर्ग 57 किलोग्राम भार में तोताराम, राजेश व विशाल ने, 66 किलोग्राम में रिषीकुल त्यागी, श्याम मोहन व एकांश ने, 74 किलोग्राम में प्रयांकुल त्यागी, मनोज व अब्दुल अलीम ने तथा 84 किलोग्राम भार में कपिल वांगा व साजिद अली ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार कुश्ती बालिका वर्ग 48 किलोग्राम भार में शाइस्ता, लकी पांडेय व रेखा ने, 55 किलोग्राम भार में पायल शर्मा, मीनू पांडेय व प्रीति ने, 60 किलोग्राम भार में रश्मि त्यागी व दीप्ति ने तथा 75 किलोग्राम भार में आकांक्षा व विनीता ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वेट लिफ्ंिटग बालक वर्ग 54 किलोग्राम भार में नवीन, विश्वनाथ शर्मा व राजेश मौर्य ने, 66 किलोग्राम भार में ललित शर्मा, ओमप्रताप व आस मोहम्मद ने, 75 किलोग्राम भार में साजिद अली, मनोज कुमार व प्रदीप ने तथा 85 किलोग्राम भार में रविंद्र चौधरी, कपिल वांगा व विपिन शर्मा ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार वेट लिफ्ंिटग बालिका वर्ग 48 किलोग्राम भार में शाइस्ता, मीना व सविता ने, 55 किलोग्राम भार में पायल शर्मा, प्रीति व रेखा ने, 60 किलोग्राम भार में रश्मि त्यागी, दीप्ति व तरन्नुम ने तथा 75 किलोग्राम भार में आकांक्षा, विनिता व शिवानी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला विकलांग कल्याण अधिकारी लक्ष्मी कांत तिवारी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया। संचालन जिला युवा कल्याण अधिकारी ओमप्रकाश ने किया। जयसिंह, अनिल कुमार, चरनसिंह, पन्नालाल, प्रतापसिंह, भोलासिंह त्यागी, मोहम्मद उमर इसलाम व जिला व्यायाम प्रशिक्षक अनिल कुमार का सहयोग रहा।