संभल। सीडीओ गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियों के लिए जनपद स्तरीय अंतर्विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एक जुलाई से अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय के साथ कार्ययोजना तय हुई। बैठक में 28 जून से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान के लिए सीडीओ ने कहा कि समय से वैक्सीन पहुंचे तथा अभियान का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए। एसीएमओ डॉ. पंकज बिश्नोई ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान 11 जुलाई से 31 जुलाई घर-घर दस्तक देंगे। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक, बीएसए अलका शर्मा व अन्य विभागों के अधिकारी माैजूद रहे। ब्यूरो