संभल। चुनाव और होली को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने संभल में फोर्स के साथ मार्च किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से जनसंवाद करते हुए शांति और सौहार्द से होली का त्योहार मनाने की अपील की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि होलिका दहन जहां होना है उन स्थानों को देखा गया है। जनसंवाद कर लोगों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। जो संवेदनशील स्थान है वहां अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। वहीं दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मतदान स्थलों का निरीक्षण किया। वह भवानीपुर और शहबाजपुर सूरानगला के प्राथमिक विद्यालयों में बने मतदान स्थल पर पहुंचे। मतदान स्थल पर फोर्स रोके जाने के लिए तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान बिजली व पानी आदि की व्यवस्था को भी देखा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लोकसभा चुनाव और त्योहार को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। पूरी तरह सतर्कता बरती जा रही है। अमन कमेटी की बैठक भी आयोजित की गई हैं। जिससे समाज में शांति व्यवस्था बनी रहे।