आगे कहा था कि जिन देशों में युद्ध चल रहा है उनके अपने मुद्दे हैं। वह खुद हल कर लेंगे। दुनिया में 56 मुस्लिम देश हैं वह देखेंगे। हम हिंदुस्तानी हैं और सुकून से रह रहे हैं। सीओ ने 24 नवंबर 2024 को हुए बवाल का भी उल्लेख करते हुए कहा था कि संभल अभी तक मुख्य धारा में नहीं आया है। ऐसे में आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखें। सीओ का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं।
सीओ ने पीस कमेटी के दौरान किन परिस्थितियों में बयान दिया था। इसका जवाब मांगा गया है। जिससे सही स्थिति की जानकारी हो सके। कानून व्यवस्था को मजबूत रखना पुलिस की प्राथमिकता होती है। - कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल।
पीस कमेटी की बैठक में शरारती तत्वों के लिए कहा गया था कि यदि किसी ने माहौल खराब किया तो इलाज किया जाएगा। मेरे द्वारा किसी धर्म या जाति के लिए बयान नहीं दिया गया। मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। - कुलदीप सिंह, सीओ, असमोली।
संभल डीएसपी नेतन्याहू की जुबान में बात कर रहे हैं: ओवैसी
सीओ संभल कुलदीप सिंह के बयान को लेकर एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया दी है। ओवैसी का यह वीडियो उनके सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जारी किया गया है। इसमें उन्होंने कहा है कि संभल के डीएसपी इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की जुबान में बात कर रहे हैं। आगे कहा है कि बैठक में मुसलमानों को बैठाते हैं और फिर ईरान के पक्ष में इस्राइल का विरोध करने पर मुसलमानों को धमकी दी जाती है। ओवैसी ने आगे कहा कि यदि इस्राइल के पक्ष में जुलूस निकलेगा तो डीएसपी जय जयकार के नारे लगाएंगे। आगे कहते हैं कि संविधान में अधिकार हैं। ओवैसी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा है। कहा कि युद्ध से दो दिन पहले पीएम क्यों मिलने गए थे। वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने सोशल मीडिया पर सीओ पर कार्रवाई की मांग की है।