फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल सांसद ने ऊर्जा मंत्री से रमजान के महीने में बिजली आपूर्ति दुरूस्त रहने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल सांसद डा. शफिकुर्रहमान बर्क ने बिजली आपूर्ति को लेकर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से वीडियो कॉल कर संवाद किया है। उन्होंने संभल जिले में रमजान के महीने में बिजली आपूर्ति दुरुस्त रखने की मांग की है। जिससे रोजेदारों को कोई समस्या न हो। गुरुवार को हुई वीडियो कॉल में सांसद ने कहा कि रमजान का महीना शुरू होने वाला है। लॉक डाउन चल रहा है तो लोग इबादत घरों में रहकर ही करेंगे।
विज्ञापन

इसलिए बिजली की आपूर्ति पूरी तरह की जानी चाहिए। जिससे रोजेदारों को कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े। कहा कि बिजली की कटौती सहरी और इफ्तार के समय नहीं की जानी चाहिए। इस समय सबसे ज्यादा बिजली की आवश्यकता होती है। सांसद ने जिले के बिजली अधिकारियों से भी वार्ता की है। कहा है कि जिलेभर में जहां भी बिजली के तार जर्जर हो चुके हैं। उनकी मरम्मत कराई जाए और ज्यादा जर्जर तारों को बदलवाया जाए। जिससे लोगों को सही बिजली मिल सके। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया गया है। जिससे किसान अपनी फसलों की सिंचाई समय से कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें