संभल में सपा सांसद के पोते की शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे सपा पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव और
- फोटो : SAMBHAL
संभल। सपा के पूर्व बदायूं सांसद धर्मेंद्र यादव ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करते रहने की बात कही है। साथ ही जो लोग इस हिंसा में मारे गए हैं। उनकों न्याय दिलाने की बात कही है। और हिंसा के दौरान सपाइयों और आम लोगों पर जो मुकदमें दर्ज किए गए हैं। उनकी जांच सपा सरकार आने पर कराए जाने का आश्वासन दिया है। जिससे हकीकत सामने आ सके।
दरअसल बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव रविवार को संभल के सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क के पोते जिया उर्रहमान बर्क और उनकी पोती के शादी समारोह में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सपा पहले दिन से विरोध में है। आगे भी करती रहेगी। किसी हाल में इस कानून को स्वीकार नहीं किया जाएगा। और जो लोग इस हिंसा में मारे गए हैं।
उनके परिवारों के प्रति संवेदना है। उन्हें न्याय दिलाएंगे। सपा का प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर चुका है। राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रतिनिधि मंडल रिपोर्ट सौंपेगा। जिसके बाद अगला निर्णय लिया जाएगा। आर्थि क मदद किए जाने के सवाल पर कहा कि यह निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष का है। वह प्रतिनिधि मंडल की रिपोर्ट मिलने के बाद इस पर निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जो प्रदर्शन था।
इसमें पुलिस ने जिन सपाइयों और आम लोगों को आरोपी बनाया है। इसकी सरकार आने पर जांच कराएंगे। इस दौरान उनके साथ पूर्व केबिनेट मंत्री कमाल अख्तर, सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष फिरोज खां साथ थे।