फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव रेप कांडः नैतिक रूप से इस्तीफा दें योगी

विज्ञापन
चंदौसी के फव्वारा चौक पर धरना देते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
संभल। नगर के सपा जिला कार्यालय पर सपाइयों ने उन्नाव व अन्य दुष्कर्म पीड़िताओं की मौत हो जाने पर शोक जताया है। सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। सभी पीड़िताओं को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई है। साथ ही सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसके लिए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा है। इस दौरान तमाम सपाई और सपा के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रविवार को सपा कार्यालय पर हुई शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार की कानून व्यवस्था लाचार हो चुकी है। इसके कारण ही लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। उन्नाव में दुष्कर्म पीड़ित की मौत पर रोष जताया। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही दिए ज्ञापन में कहा है कि सरकार ने आम जनता को ठगने का काम किया है। वादों से गुमराह किया गया है। ज्ञापन में राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने की मांग उठी है। दरअसल यह शोक सभा प्रदेशभर में सपाइयों ने की है। वहीं चंदौसी में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने संभल व उन्नाव की बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर रविवार को फव्वारा चौक पर गांधी प्रतिमा के निकट धरना देकर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
कहा कि सरकार को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्नाव व संभल की बेटी को न्याय दिलाने के लिए सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी रविवार की दोपहर फव्वारा चौक पर एकत्रित हुए। जहां सभी ने दोनों बेटियों के न्याय दिलाने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा नेता सतीश प्रेमी ने कहा कि यह प्रदेश सरकार द्वारा कराया गया हत्याकांड है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी योगी सरकार की है।
विज्ञापन

निवर्तमान महासचिव हरवीर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ का नारा देती है। लेकिन इन्हीं की सरकार में बेटियों को बचाया नहीं जा रहा है। छोटे लाल दिवाकर ने कहा कि प्रदेेश में अपराधी खुले आम घूम रहे है, जो कभी भी और कहीं भी अपराध को अंजाम दे सकते है। तनवीर कुुरैशी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें