फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम-अखिलेश के कसीदे सुने ...तो सपा सांसद-विधायक भी बोले- वाह गडकरी जी

Fri, 30 Sep 2016 01:44 AM IST
नगेश शर्मा/अमर उजाला, मुरादाबाद/चंदौसी। 
विज्ञापन
d - फोटो : getty images
विज्ञापन
सपा के राज्यसभा सांसद जावेद अली ने जो मांगा नितिन गडकरी ने उन्हें दिल खोलकर दिया। गडकरी ने यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विकास एजेंडे की तारीफ की तो सपा मुखिया मुलायम सिंह के प्रति  साफ्ट कार्नर भी रखा। इसकी प्रतिक्रिया में मंच पर राज्यसभा सांसद और विधायक वाह-वाह करते नजर आए। इस स्थिति के राजनीतिक मायने तो कुछ भी निकाले जा सकते हैं लेकिन यह घटनाक्रम पहले से तय जैसा नजर आ रहा था। 
विज्ञापन



कार्यक्रम में जो दृश्य था उसके तहत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आगमन था तो तमाम दिग्गज भाजपाई मौजूद रहे। यहां तक कि संभल के सांसद सत्यपाल सैनी के साथ अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम भी मौजूद थे, दोनों भाजपाई हैं इसलिए इनका शामिल होना स्वाभाविक था लेकिन सपा के राज्य सभा सांसद जावेद अली, बिलारी के सपा विधायक मोहम्मद फहीम, कुंदरकी के सपा विधायक हाजी मोहम्मद रिजवान को भी मंच पर पूरी शिद्दत से देख पबि्लक हैरत में थी। ये दृश्य किसी के गले नहीं उतर रहा था।

चूंकि कार्यक्रम भाजपा का नहीं था इसलिए बहुत गंभीर हालात नहीं थे। 
संबोधन की श्रंखला में जब सपा के राज्यसभा सांसद जावेद अली का नंबर आया तो वह पूरी तैयारी से थे। उन्होंने कहा कि यहां बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने यूपी में तमाम सड़कें बनवाईं लेकिन मैं बताता हूं कि यूपी सरकार ने भी प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया है। उन्होंने लिस्ट हाथ में लेकर सारी सड़कों का उल्लेख किया और गडकरी को देखकर कुछ मार्गों के नाम बताए कि इन सड़कों को एनएच में क्यों नहीं शामिल किया जाता। इस दौरान जावेद अली के पक्ष में जमकर तालियां गूंजीं। एक बार लगा कि कार्यक्रम सपा का है और तमाम सपा समर्थक कार्यक्रम में मौजूद हैं। नितिन गडकरी जब मंच पर आए तो उनके चेहरे की चमक बता रही थी कि जावेद अली को जवाब देने की तैयारी के साथ आए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने माइक पकड़ते ही घोषणाओं की झड़ी लगा दी। उन्होंने जावेद अली द्वारा बताई गई प्रत्येक सड़क को एनएच में शामिल कर लिया और कहा कि यूपी के सांसद -विधायक बताएं कि कौन सी सड़क बनवानी है, मैं हर मांग मानने को तैयार हूं, लेकिन अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी उनकी ही है। मैं तो सिर्फ सड़क बिछाऊंगा। इस दौरान पूरा दृश्य बदल गया। जितनी देर गडकरी के हाथ में माइक रहा तालियां गूंजती रहीं। भारत माता की जय, वंदे मातरम, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगते रहे।  

रामपुर में खाट लुटी, चंदौसी में खाने के डिब्बे
चंदौसी/मुरादाबाद। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रामपुर में हुई खाट सभा में खाट लुटने की घटना पर भाजपा नेता कितनी भी चुटकियां लेते रहें लेकिन गुरुवार को चंदौसी में आयोजित नितिन गडकरी के कार्यक्रम में भाजपाई खाने के डिब्बे लुटने से नहीं बचा पाए। खाने की डिब्बे लूटने वालों की हालत ये थी कि एक-दूसरे को धक्का देकर सभी डिब्बे तक पहुंचना चाहते थे। चूंकि भीड़ ज्यादा थी और खाना बांटने का स्थान एक ही था इसलिए बांटनेे वाले डिब्बा फेंककर दे रहे थे तो लोग उछल-उछल कर डिब्बा लूट रहे थे। कार्यक्रम के दौरान बहुत ही सभ्य तरीके से मंच से ऐलान किया गया था कि कार्यक्रम के बाद यहां खाने की व्यवस्था है इसलिए सभी लोग भोजन करके ही जाएं। तब लग रहा था कि व्यवस्थित तरीके से लोगों को खाना दिया जाएगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। कार्यक्रम जैसे ही समाप्त हुआ एक गाड़ी वहां खड़ी कर दी गई, जिसमें से लोगों को खाने का डिब्बा लेना था। कुछ ही देर में गाड़ी लोगों से घिर गई और लूटमार शुरू हो गई। 

देश की 111 नदियों में जलमार्ग बनाने का काम तेज
चंदौसी। देश की 111 नदियों को जल मार्ग में तब्दील करने का कार्य तेजी से चल रहा है। जल मार्ग के प्रयोग से परिवहन में बेहद कम लागत आएगी। इससे महंगाई पर अंकुश लगेगा। इसका प्रयोग हो चुका है। सभी नदियों पर जलमार्ग बनाए जाने के कार्य को तेजी से पूरा किया जा रहा है। 

चंदौसी। राज्यसभा सदस्य जावेद अली खां ने अपने संबोधन में चुटकी लेते हुए कहा कि कृष्ण जन्मस्थली मथुरा जाने का तो इंतजाम कर दिया लेकिन चार धाम और हरिधाम (हरिद्वार) जाने के लिए भी बदायूं-बिजनौर-हरिद्वार और मुरादाबाद-कांठ-हरिद्वार को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर निर्माण होता तो शायद और बेहतर होता। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बिना कोई क्षण गंवाए, एनएचएआई के अफसरों से लंबाई व लागत की जानकारी ली और उनके प्रस्ताव को तत्काल शामिल कराते हुए क्रियान्वयन का मंच से ही ऐलान कर दिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें