SP MP Dr. Burke prayed for the improvement of Mulayam Singh's health
- फोटो : SAMBHAL
सपा के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सेहत के लिए दुआ कराई। इस दौरान काफी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
सोमवार को सपा सांसद ने दीपा सराय स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर पूर्व मुख्यमंत्री की सेहत अच्छी होने के लिए दुआ कराई। सांसद ने कहा कि मुलायम सिंह देश के ऐसे बड़े नेता हैं जो हिंदू और मुसलमान को साथ लेकर चलते हैं। उन्होंने दोनों समुदाय को जोड़ने का काम किया है। उनके मार्गदर्शन से सपा इतनी मजबूत है और अखिलेश यादव और तमाम सपाइयों को सरपरस्ती की जरूरत है।