फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सांसद डॉ. बर्क ने मुलायम सिंह की सेहत में सुधार के लिए कराई दुआ

सार

सपा के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सेहत के लिए दुआ कराई।उन्होंने दोनों समुदाय को जोड़ने का काम किया है।
विज्ञापन
SP MP Dr. Burke prayed for the improvement of Mulayam Singh's health - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सेहत के लिए दुआ कराई। इस दौरान काफी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सोमवार को सपा सांसद ने दीपा सराय स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर पूर्व मुख्यमंत्री की सेहत अच्छी होने के लिए दुआ कराई। सांसद ने कहा कि मुलायम सिंह देश के ऐसे बड़े नेता हैं जो हिंदू और मुसलमान को साथ लेकर चलते हैं। उन्होंने दोनों समुदाय को जोड़ने का काम किया है। उनके मार्गदर्शन से सपा इतनी मजबूत है और अखिलेश यादव और तमाम सपाइयों को सरपरस्ती की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें