फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सांसद बर्क बोले: अतीक के करीबी जफर पर हुई बुलडोजर की कार्रवाई गलत, BJP हिंदुस्तान के टुकड़े करना चाहती है

Thu, 02 Mar 2023 09:35 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

मीडिया कर्मियों को दिए बयान में बर्क ने कहा कि देश में संविधान है और संविधान कानूनी कार्रवाई की पूरी इजाजत देता है। अगर कोई कानूनी तौर पर गलत काम करता है।
विज्ञापन
सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले संभल के सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने प्रयागराज में गैंगस्टर अतीक अहमद के करीबी जफर अहमद के घर पर चले बुलडोजर को गलत बताया है। कहा है कि अगर कोई कानूनन गलत है तो उसके खिलाफ कानून के दायरे में कार्रवाई होनी चाहिए। बुलडोजर की कार्रवाई जुल्म है।

विज्ञापन

गुरुवार को अपने दीपा सराय स्थित आवास पर मीडिया कर्मियों को दिए बयान में कहा है कि देश में संविधान है और संविधान कानूनी कार्रवाई की पूरी इजाजत देता है। अगर कोई कानूनी तौर पर गलत काम करता है तो उसके खिलाफ कानून के दायरे में कार्रवाई होनी चाहिए। बुलडोजर घर पर चलाकर जुल्म नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन

आगे कहा कि जो लोग इस समय बुलडोजर चलाकर कार्रवाई कर रहे हैं और जब वह अपने पद पर नहीं होंगे तो क्या वह इस सफ (कतार) में खड़े नहीं होंगे। मुरादाबाद का नाम बदलने की मांग पर पूछे गए सवाल पर सांसद ने कहा कि 2024 का चुनाव नजदीक है। भाजपा हिंदू और मुस्लिम को लड़ाना चाहती है। देश का माहौल खराब है। हिंदुस्तान के टुकड़े करना चाहते हैं। शहर का नाम बदलने से क्या होगा। सवालिया लहजे में कहा कि हिंदुस्तान बदल जाएगा क्या?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें