फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: तमन्ना को लेकर बोले सपा सांसद- गुमराह कर रही है वह महिला, क्या साबित करना चाहती है अब बुर्का पहनकर

Mon, 16 Feb 2026 01:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

बर्क ने कहा कि जो महिला दूसरे धर्म में शादी कर चुकी है और अब वह बुर्का पहनकर कांवड़ ला रही है। इससे स्पष्ट है कि वह गुमराह कर रही है।
विज्ञापन
कांवड़ लेकर आती तमन्ना मलिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जो महिला दूसरे धर्म में शादी कर चुकी है और अब वह बुर्का पहनकर कांवड़ ला रही है। इससे स्पष्ट है कि वह गुमराह कर रही है। उस महिला को ज्ञान ही नहीं है। दूसरे धर्म को अपना लिया तो कांवड़ लाने के दौरान बुर्का पहन कर क्या साबित करना है। यह बयान संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने दिया है।

विज्ञापन


रविवार की रात उन्होंने अपने दीपा सराय स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत की। सांसद ने कहा कि उत्तराखंड के दीपक कुमार ने जुल्म और ज्यादती के खिलाफ आवाज उठाकर एक मिसाल पेश की है। सांसद ने कहा कि दीपक ने किसी मस्जिद के अंदर जाकर नमाज अदा नहीं की, बकि उन्होंने जुल्म के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने धर्म नहीं भाईचारे का संदेश दिया है। 

सांसद ने आगे कहा कि जो महिला बुर्का पहनकर कांवड़ ला रही है। वह धर्मगुरू नहीं है। उनको अभी तक ज्ञान ही नहीं है। पहले भी वह इस तरह के कदम उठा चुकी हैं तो उन पर से लोगों का विश्वास उठ गया है। लोगों को भी जागरूक होना चाहिए कि इस तरह के गुमराह करने वाले लोगों को ज्यादा उछालना नहीं चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें