बबराला (संभल)। कार्यकर्ताओं के साथ सीएम को ज्ञापन देने पहुंचे सपा के गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अमित यादव को पुलिस ने बैरिकेडिंग पर रोक दिया। इस दौरान पुलिस से उनकी व कार्यकर्ताओं की नोकझोंक भी हुई। बाद में डिप्टी कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। पुलिस ने गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष को थाने बुलाकर बिठा लिया।
बृहस्पतिवार को बहजोई में सीएम की सभा के दौरान गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अमित यादव कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए सीएम को ज्ञापन देने के लिए सभास्थ्ल पर पहुंच गए, जिस पर पुलिस ने बैरिकेडिंग पर ही रोक दिया। इस पर पुलिस और सपाइयों में नोकझोंक के साथ खींचतान शुरू हो गई। सपाई सीएम से मिलने की जिद पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने डिप्टी कलेक्टर निधि पटेल को उनका ज्ञापन दिलाया और थाने में बिठा लिया।
इस मौके पर शरद यादव, लल्लन यादव, संजय यादव, लालू यादव, विभोर अग्रवाल, सत्यप्रकाश यादव, शमीम अहमद, राजा यादव, वीर सिंह यादव, अंकुश गुप्ता, राजिद अली, रविंद्र यादव, शिवम यादव, नीरज यादव, सामोद यादव, सोनपाल यादव, शशिकांत वार्ष्णे, सहित दर्जनों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।