फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सपाइयों ने डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई

Fri, 13 Oct 2023 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रामलीला ग्राउंड स्थित आवास पर डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई। कार्यक्रम की शुरूआत डॉ. राम मनोहर लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। अमित यादव ने बताया कि डॉ. राम मनोहर लोहिया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और समाजवादी चिंतक थे। वह गांधी के अनुयायी थे। स्वतंत्रता संग्राम में वह कई बार जेल गए। उन्होंने सरदार भगत सिंह की फांसी के खिलाफ जनमत एकत्र कर कड़ा विरोध किया था। स्वतंत्रता के बाद डॉ. लोहिया ने समाजवादी विचारों के प्रति लोगो को जागरूक किया। आज समाजवादी पार्टी उनके विचारों के रास्ते पर चल कर रही है। इस मौके पर शारद यादव, प्रमोद गुप्ता, सौरभ यादव, राजा यादव, लकी उस्मानी, शशिकांत वाष्र्णेय, वीर सिंह, सत्य प्रकाश यादव, अंकित गुप्ता, सुमित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें