फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी प्रिया यादव को घोषित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। समाजवादी पार्टी हाईकमान की ओर से संभल जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर दी गई है। जिलाध्यक्ष ने इसकी जानकारी जिलेभर के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को दे दी है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर संभल जिले से जिला पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी के लिए वार्ड संख्या 15 की विजेता प्रिया यादव उर्फ प्रीति यादव पत्नी लखवेंद्र सिंह उर्फ अखिलेश यादव को घोषित किया गया है। प्रिया यादव उर्फ प्रीति यादव गुन्नौर के पूर्व विधायक रामखिलाड़ी यादव की पुत्रवधु हैं। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की घोषणा होते ही सपा के दिग्गज समीकरण बनाने में जुट गए हैं। क्योंकि संभल जिले में सपा और भाजपा में ही टक्कर का मुकाबला है। दोनों ही दलों के पास पूर्ण बहुमत नहीं है और निर्दलीय जिला पंचायत सदस्यों की विसात पर कुर्सी पर कब्जा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें