असमोली (संभल)। गांव रामनगर निवासी आलम (22) की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक छत पर चढ़कर लाउडस्पीकर लगा रहा था। इसी दौरान युवक करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से युवक छत पर गिर गया। परिजन मुरादाबाद के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि युवक के पिता जब्बार का बीमारी के चलते 40 दिन पहले निधन हो गया था। सोमवार की रात चालीसवें की फातिहा होनी थी। इसके लिए एक धार्मिक कार्यक्रम भी होना था। इसलिए लाउडस्पीकर लगाया जा रहा था। लाउडस्पीकर के तार से ही करंट लग गया। इससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया। 40 दिन के अंदर दूसरी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि चार भाई और दो बहनों में पांचवें नंबर का था।