फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश से 10 डिग्री गिरा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल शहर और आसपास क्षेत्र में रविवार को दोपहर से रिमझिम बारिश शुरू हुई जो देरशाम तक होती रही। करीब 20 एमएम बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। बारिश से लोगों ने राहत महसूस की। तापमान में भी 10 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। वहीं, धान की फसल की सिंचाई को लेकर किसान चिंतित थे लेकिन बारिश ने किसानों को राहत दी है। रिमझिम बारिश शनिवार की रात में भी हुई थी। करीब दो घंटे की रिमझिम बारिश से काफी राहत मिली थी। रविवार की दोपहर से शाम तक हुई बारिश से तापमान में कमी आई। दोपहर में जहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंचा था, शाम के समय 27 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में मूसलाधार बारिश होने से जलभराव की समस्या का भी लोगों को सामना करना पड़ा। सिरसी, असमोली, पवांसा, रजपुरा, गवां क्षेत्र में रुक-रुक कर रिमझिम बारिश होती रही। जिसे लेकर किसानों में भी खुशी का माहौल बन गया। किसानों ने बताया कि धान की फसल की सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। काफी समय खाद लेने में लग रहा है। ऐसे में हुई बारिश ने काफी राहत दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें