फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चौबीस कोसीय परिक्रमा मार्ग के लिए आज हो सकते हैं कुछ बैनामे

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पौराणिक और ऐतिहासिक 68 तीर्थ व 19 कूपों की 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग के लिए 38 गांवों के तीन हजार किसानों से 33.84 हेक्टेयर भूमि खरीदी जानी है। इसके लिए प्रक्रिया शुरु हो गई है। प्रशासन ने रजिस्ट्री कार्यालय में 50 लाख रुपये निबंधक शुल्क जमा कराया है। ताकि बैनामे हो सकें। बुधवार यानी आज से बैनामे शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

परिक्रमा मार्ग के लिए 50-60 किसान ऐसे हैं, जिनसे बैनामा कराने की योजना बनाई गई है। बुधवार से बैनामे होने की उम्मीद है। तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह का कहना है निबंधक शुल्क जमा हो गया है। बैनामे होने हैं। बुधवार से बैनामे हो सकते हैं।
बताते चले कि शासन ने मार्च माह में चौबीस कोसीय परिक्रमा मार्ग के लिए 100 करोड़ से अधिक रुपये जारी किए हैं। जबकि पूरी परियोजना के लिए 303 करोड़ रुपये खर्च की मंजूरी मिली है। मार्ग निर्माण के लिए 33 हेक्टेयर से अधिक भूमि चिह्नित की गई है, जिसे 100 करोड़ से अधिक धनराशि से खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

00000
तीन मीटर चौड़ी पटरी बनेगी
परिक्रमा मार्ग के दोनों ओर तीन मीटर चौड़ी पटरी (फुटपाथ) विकसित की जाएगी। इस लिहाज से 16 मीटर तक जमीन चाहिए। तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित गांवों के किसानों के नाम, गाटा संख्या और अधिगृहीत होने वाली भूमि का पूरा रिकॉर्ड तैयार है। भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी होगी। बताया कि करीब तीन हजार किसान ऐसे हैं, जिनसे जमीन की खरीद होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें