शनिवार को जिले के 77 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल की गणित व ऑटोमोबाइल वाणिज्य और इंटर की नागरिक शास्त्र व व्यावसायिक विषयों की परीक्षा हुई। सुबह की पाली में हाईस्कूल की गणित परीक्षा में संस्थागत पंजीकृत 17,674 में से 16,293 और व्यक्तिगत पंजीकृत 77 में से 61 छात्र- छात्राएं शामिल हुए। जबकि संस्थागत 1381 और व्यक्तिगत दस विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। इसी पाली में हुई इंटर की व्यवसायिक विषयों की परीक्षा में संस्थागत पंजीकृत 182 में से 172 छात्र- छात्राओं ने परीक्षा दी।
वहीं दूसरी पाली में हाईस्कूल की ऑटोमोबाइल वाणिज्य विषय की परीक्षा हुई। जिसमें संस्थागत पंजीकृत 508 में से 487 और व्यक्तिगत दो परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 21 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। इसी पाली में इंटर की नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा हुई। जिसमें संस्थागत पंजीकृत 3,373 में 3,197 और व्यक्तिगत 21 में से 18 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसमें संस्थागत 176 और व्यक्तिगत तीन विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
पेपर देकर लौटे छात्र- छात्राओं ने बताया कि गणित की परीक्षा देने से पहले डर लग रहा था कि पता नहीं पेपर कैसा आएगा। लेकिन पेपर आसान आया। बताया कि परीक्षा के लिए खूब अभ्यास किया था, अनसोल्ड से लेकर सैंपल पेपर तक से तैयारी की थी। मेहनत सफल हुई और पेपर अच्छा हुआ। डीआईओएस श्यामा कुमार ने बताया कि हाईस्कूल और इंटर की सभी परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है।
- गणित का पेपर था। इसलिए परीक्षा देने से पहले डर लग रहा था। लेकिन प्रश्नपत्र काफी आसान आया।- लव पाराशरी, छात्र हाईस्कूल
- गणित में सही जवाब पर पूरे नंबर मिलते हैं। इसलिए पहले से ही काफी अभ्यास किया था। मेहनत सफल हुई। - हंसराज मिश्रा, छात्र हाईस्कूल
- कॉलेज में गणित विषय को लेकर पहले ही अलग से तैयारी कराई गई थी। इससे काफी मदद मिली।- रिमशा, छात्रा हाईस्कूल
- पेपर देने से पहले काफी डरी हुई थी। लेकिन गणित विषय का प्रश्नपत्र सरल था।- इशिका, छात्रा हाईस्कूल