फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमय हालात में गायब हुई रेलवे ट्रैक के नीचे की मिट्टी

विज्ञापन
चंदौसी-बहजोई रेलवे ट्रैक के नीचे खोदी गई मिट्टी व कंकरीट। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। रविवार की सुबह रेलवे ट्रैक के नीचे से मिट्टी गायब हो गई। स्लीपर्स के नीचे स्थान खाली हो गया। ट्रैक कमजोर हो गया। लेकिन समय से कीमैन को मिली जानकारी पर महकमे में हड़कंप मच गया। जो ट्रेन जहां थी, उसे वहीं पर रोक दिया गया। स्टेशन अधीक्षक और सीनियर सेक्शन इंजीनियर आदि मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे बाद कॉसन लगाकर ट्रेनों को पास किया गया। मामले की जांच की जा रही है लेकिन प्रथमा दृष्ट्या माना जा रहा है सेही ने स्लीपर के नीचे से मिट्टी खोद दी होगी।
विज्ञापन

सुबह करीब 7.25 बजे स्टेशन अधीक्षक आशीष कुमार मिश्रा को सूचना मिली कि चंदौसी-बहजोई के बीच मझावली में 78 (1) व 78 (2) के बीच रेलवे ट्रैक में कुछ गड़बड़ी है, जिससे ट्रेन के चालक ने महसूस कर सूचना दी। कीमैन ने गेट मैन को बताया। चेकिंग की गई तो ट्रैक के स्लीपर के नीचे मिट्टी व पथरी आदि गायब थी। ट्रैक दब रहा था। जिससे स्पीड से गुजरती ट्रेन को नुकसान हो सकता था।
सूचना पर स्टेशन अधीक्षक के अलावा सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेल पथ) करामत अली भी मौके पर पहुंचे। मरम्मत का कार्य शुरू कराया। 54461 बादीकुई से बरेली ऋषिकेश को धनारी रोक दिया गया। अलीगढ़ चंदौसी मुरादाबाद (एसीएम) को बहजोई रोक दिया गया। 54352 बरेली अलीगढ़ पैसेंजर व बीसीएन बबराला मालगाड़ी को चंदौसी जंक्शन पर रोक दिया गया।
विज्ञापन

ट्रैक की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। करीब एक एक घंटे तक सभी ट्रेनें जहां की तहां खड़ी रही। इसके बाद कॉसन लगाकर ट्रेनों को गुजारा गया। इसके बाद ट्रैक को सामान्य किया जा सका। स्टेशन अधीक्षक आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि इसकी जांच की जाएगी लेकिन प्रथम दृष्ट्या यह लगता कि सेही (पशु) ने ट्रैक के नीचे की मिट्टी व कंकरीट को खोद दिया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें