जानकारी होते ही ही मोहल्ले के लोगों ने पक्का बाग पहुंचकर संभल-हसनपुर मार्ग पर जाम लगा। सूचना पर तीन थानों की पुलिस के साथ-साथ सीओ पहुंच गए। सूचना मिलने पर पूर्व सांसद ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। अधिकारियों ने इमाम को जल्द ही बिजनौर से वापस बुलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
जाम आधा घंटे से अधिक समय तक लगा रहा। इससे यातायात बाधित हुआ।
बिजनौर जनपद की एसओजी टीम सोमवार को नखासा थाने में पहुंची। नखासा पुलिस को साथ लेकर एसओजी टीम नगर वाहन चोरी के आरोपी की तलाश नगर मोहल्ला दीपा सराय पहुंची। पुलिस ने गुलाम पुत्र मुख्तियार के घर पर दबिश दी। गुलाम के नहीं मिलने पर मस्जिद से गुलाम के भाई मौलाना मुम्तियाज को पकड़ लिया और साथ ले गई। इसकी जानकारी मोहल्ले के लोगों को मिली तो उन्होंने पक्काबाग पर जाकर संभल-हसनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया।
जाम की सूचना पर नखासा, कोतवाली, हयातनगर और सीओ ब्रह्मपाल सिंह बालियान, एसडीएम राशिद अली मौके पर पहुंच गए। एसडीएम व सीओ ने लोगों को समझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन वह इमाम को छोड़ने तक जाम न खोलने की बात कह रहे थे। मामले की जानकारी होते ही पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान बर्क भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भड़के हुए लोगों को शांत करते हुए अधिकारियों से वार्ता। साथ में आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लेमीन के जिलाध्यक्ष शहजाद खां भी थे। इस वार्ता के बाद पुलिस ने इमाम को जल्द ही बिजनौर से वापस बुलाने का आश्वासन दिया। देर रात्रि सीओ ने बताया कि इमाम को छुड़वा दिया गया है।