फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली विक्रेता को शराब पिलाकर रुपये छीने, दुष्कर्म का भी आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के गांव में मछली विक्रेता से गांव के ही चार लोगों ने शराब पिलाकर रुपये छीन लिए और मारपीट की। पीड़ित के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर भाई के साथ दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई मछली बेचने का कार्य करता है। रविवार की शाम करीब सात बजे गांव की ही साप्ताहिक बाजार मछली बेच कर गांव लौट रहा था। तभी रास्ते में पड़ोसी गांव निवासी एक युवक व उसके तीन साथी मिले। आरोप है कि आरोपियों ने जान पहचान होने पर उसे रोक लिया और शराब पिलाई। भाई को ज्यादा नशा हो जाने आरोपी उसे जंगल की ओर ले गए और बारी बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने बाद में मारपीट कर मछली बिक्री के बीस हजार रुपये भी छीन लिए।
आरोपी बेहोशी की हालत में उसके भाई को जंगल में ही छोड़कर भाग गए। गांव के दो लोगों ने उसके भाई को जंगल में नग्न हालत में पड़ा देखा तो वह उसे लेकर घर पहुंचे। उसके भाई ने होश में आने पर पूरी घटना बताई। पीड़ित के भाई ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें