संभल। तहसील परिसर में एसडीएम ने लेखपालों के साथ बैठक की। इसमें ओलावृष्टि के मुआवजे के कार्यों की समीक्षा की गई। जिन किसानों के नाम सूची में शामिल हैं और उनका खाता नंबर नहीं मिला है। उनके खाता नंबर की जानकारी जुटाने के लिए निर्देश दिए।
मंगलवार को हुई बैठक में एसडीएम राजेश कुमार ने ओलावृष्टि के मुआवजे की समीक्षा की। इसमें लेखपालों से जानकारी ली गई कि किसानों की सूची के मुताबिक खाता संख्याएं ली गई या नहीं। जो कार्य अधूरा है उसको पूरा करने के निर्देश दिए गए। जिससे किसानों के खाते में मुआवजे की राशि भेजी जा सके। मालूम हो संभल तहसील को दिसंबर 2019 में हुई ओलावृष्टि के नुकसान का 12 करोड़ रुपये शासन से मिल गया है। यह मुआवजा राशि किसानों के खाते में भेजी जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने लेखपालों को लगाया हुआ है। जिन किसानों के खाते नंबर आने से रह गए हैं उनको लिया जा रहा है।