फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में पथराव व फायरिंग, छह लोग घायल

विज्ञापन
हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव करछली में हुए विवाद के घायल का उपचार करते चिकित्सक। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
सौंधन (संभल)। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव करछली में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पथराव व फायरिंग हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और कार्रवाई का आश्वासन दिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगा कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर दो बजे करीब गांव करछली में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। गाली गलौज के बाद मारपीट की गई। दोनों पक्षों के लोग एकत्र हुए तो पथराव व फायरिंग होने लगी। इससे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। पथराव के दौरान एक पक्ष की ओर से कल्याण, मीना और चेतराम घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से तरन पाल, समरपाल और इकपाल घायल हुए हैं। फायरिंग व पथराव की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख विवाद कर रहे लोग भाग गए।
पुलिस ने घायलों को संभल के जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां उपचार किया जा रहा है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगा कार्रवाई की मांग की है। तहरीर दी गई हैं। जिस पर पुलिस जांच कर रही है। हयातनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल का कहना है कि दोनों तरफ से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग की बात सामने अब तक नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें