फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जुगाड़ वाहन और बाइक की टक्कर में छह घायल, तीन रेफर

Thu, 29 Oct 2026 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर। मुरादाबाद रोड पर बुधवार शाम करीब आठ बजे एक जुगाड़ वाहन और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में दोनों वाहनों पर सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव आटा निवासी प्रेमवती, उनके देवर राजपाल, ऋषि और उनके ममेरे भाई मोहित एक जुगाड़ वाहन में सवार थे। वे पुराने बाइपास स्थित कुबैर फैक्टरी जा रहे थे। ऋषि वाहन चला रहा था। चंदौसी ग्रीन के पास टी-पॉइंट पर सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई।
बाइक पर गांव भुलावई निवासी छोटे और सोनू सवार थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां छोटे, सोनू और ऋषि की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जुगाड़ वाहन में सवार प्रेमवती, राजपाल, ऋषि और मोहित घायल हुए हैं। बाइक सवार छोटे और सोनू भी गंभीर रूप से चोटिल हुए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद छोटे, सोनू और ऋषि को जिला अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी बोबिंद्र कुमार ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें