फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसबंदी के लिए छह घंटे इंतजार, बैैरंग लौटीं

Tue, 19 Jul 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल
विज्ञापन
नसबंदी नहीं होने पर संभल के जिला अस्पताल से लौटतीं महिलाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिला अस्पताल की बदइंतजामी का खामियाजा नसबंदी कराने आईं महिलाओं भुगतना पड़ा। शिविर में आपरेशन के पुख्ता इंतजाम नहीं होने के कारण महिलाओं को छह घंटे के इंतजार के बाद बिना नसबंदी कराए लौटना पड़ा। आपरेशन करने मुरादाबाद से आई सर्जन की टीम व्यवस्था न हो पाने के कारण लौट गई। 

करीब एक वर्ष बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संभल की ओर से जिला अस्पताल में नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर सोमवार को दस बजे से शुरू होना था। साढ़े नौ बजे से ही महिलाओं का आना शुरू हो गया। लेकिन, शिविर में आपरेशन की व्यवस्था नहीं हो सकी। इस दौरान नसबंदी कराने आईं महिलाओं ने न तो पानी पिया और न ही भोजन ही बकर सकीं। उनके साथ आईं एएनएम ने महिलाओं को खाली पेट रहने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें करीब तीन बजे आपरेशन नहीं होने की जानकारी मिली। इस पर वे आक्रोशित हो उठीं। महिलाओं ने कहा कि यदि आपरेशन नहीं होना था तो दिन भर भूखा प्यासा क्यों रखा गया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें