संभल। जिले में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। लगातार मरीज सामने आ रहे हैं। ज्यादातर वह मरीज सामने आ रहे हैं जिनमें लक्षण नहीं है और जांच के दौरान संक्रमण की पुष्टि हो रही है। अब तहसीलदार संभल संक्रमित पाए गए हैं। जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। जिले में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान 85 मरीज मिल चुके हैं। 14 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। बुधवार को संभल तहसीलदार समेत छह संक्रमित मिले। तहसीलदार की जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से जांच हुई तो संक्रमण की पुष्टि हुई। जिला सर्विलांस अधिकारी ने तहसीलदार के संपर्क में रहे कर्मचारियों की जांच के लिए कहा। इसी क्रम में संभल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम लेकर डा. नीरज शर्मा पहुंचे। उन्होंने राजस्व विभाग के 40 कर्मचारियों की आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूने एकत्र कराए। जिसकी रिपोर्ट दो दिन बाद आएगी। वहीं दूसरी ओर तहसीलदार को कोविड अस्पताल भेजा गया है। क्योंकि जांच के दौरान उन्हें बुखार की शिकायत भी थी। गुरुवार को तहसील में अन्य कर्मचारियों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सूची बनाई है।