संभल। मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में हुई फायरिंग और पथराव के मामले में पुलिस ने नामजद छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
चंदौसी के लक्ष्मणगंज में 15 मई को मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। कहासुनी और गाली गलौच होने पर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए थे। जमकर पथराव और फायरिंग हुई थी। इसमें एक पक्ष के तीन लोगों गोली लगने से घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार को इस मामले में पुलिस को सूचना मिली कि मामले में नामजद कुछ आरोपी मालवीय चौक पर खड़े हैं। पुलिस ने वहां से छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पकड़े आरोपियों में मोहल्ला कुरैशियान निवासी शालू, मोनिश, सालिम, कुरैशियान निवासी अल्ताफ, शादाब, लक्ष्मणगंज निवासी शाहनवाज शामिल है। सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। छह आरोपी शनिवार को पकड़े गए हैं। अन्य को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।