फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चोरी के सामान के साथ छह आरोपी गिरफ्तार, दो चोरियों का खुलासा

Fri, 21 Jun 2024 05:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर (संभल)। पुलिस ने क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर दो चोरियों का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एएसपी श्रीश्चंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छह आरोपियों को कंथरी चौराहे से चोरी के सामान के साथ पकड़ा है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम चंदौसी कोतवाली के मोहल्ला हाथा निवासी समीर, तेली मोहल्ला निवासी सोहिल और अरबाज, पजाया निवासी नाजिम और सोहिल व कादरी नौशाई मस्जिद निवासी सोईब बताए। आरोपियों ने बताया कि 18 जून को बेहतरी फाटक निवासी शकील हुसैन के मकान का ताला तोड़कर एलईडी, एक जोड़ी कुंडल, पाजेब व अन्य सामान चोरी किया था। जबकि 17 जून को मोहल्ला जारई गेट निवासी मोहम्मद यासीन के कारखाने से चोरी की थी। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी गिरोह के रूप में घटनाएं अंजाम दे रहे थे। आरोपियों के कुछ साथी भागे हुए हैं जिनकी तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें