फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भगोड़े शारिक साटा के घर पर नोटिस चस्पा करने पहुंची एसआईटी, डुगडुगी पिटवाई

विज्ञापन
संभल के दीपा सराय में शारिक साठा के घर पर नोटिस लगाती एसआईटी। मीडिया सेल
विज्ञापन
संभल। 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में मुख्य साजिशकर्ता के रूप में शामिल शारिक साटा के दीपा सराय स्थित घर पर एसआईटी ने बीएनएसएस की धारा 84 के तहत नोटिस चस्पा किया है। साथ ही डुगडुगी पिटवाकर आसपास के लोगों को फरार चलने की सूचना दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने काफी प्रयास किए हैं लेकिन आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका है। जानकारी है कि आरोपी दुबई में जाकर छिप गया है।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि बवाल की जांच एसआईटी कर रही है। बवाल के दौरान शारिक साटा के गिरोह के सदस्य मुल्ला अफरोज, गुलाम और वारिस ने गोली चलाई थी। इसमें लोगों की जान गई। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि शारिक साटा ने ही हथियार उपलब्ध कराए थे और उसने ही गोली चलाने के लिए कहा था। जिससे शहर के हालात पूरी तरह बिगड़ जाएं और कर्फ्यू लग जाए।
इस साजिश के रचने के आरोप में शारिक साटा आरोपी है। उसके खिलाफ वाहन चोरी समेत 60 मुकदमे दर्ज हैं। वह देश के बड़े वाहन चोर की सूची में शामिल है। जानकारी मिली है कि वह दुबई भाग गया है। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया हुआ है। इसके अलावा आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें