फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में भाकियू बीआरएसएस के पदाधिकारियों ने सिंहपुरसानी में स्थित बिजलीघर पर धरना देकर प्रदर्शन किया। कहा गया कि ओवरलोड ट्रांसफार्मर, लो-वोल्टेज, जर्जर तार और रात्रि में कर्मचारी न होने से किसान बर्बादी की कगार पर हैं पर जिम्मेदार उदासीन बने हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कामेंद्र चौधरी ने कहा कि सिंहपुरसानी बिजलीघर से आपूर्ति नहीं मिल रही है। इस कारण नलकूप बंद हैं। इससे फसलें सूख रही हैं। जिला उपाध्यक्ष मिंकू चौधरी ने कहा कि सरकार के 18 घंटे बिजली के दावे के बावजूद गांवों में सप्लाई नहीं मिल रही है। किसानों के साथ छलावा हो रहा है। युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि आश्वासन के अनुरूप आपूर्ति नहीं हुई तो अगला घेराव जनपद मुख्यालय पर होगा।
सूचना पर एसडीओ चंद्रभूषण सिंह और जेई सिंहपुरसानी रवीश कुमार त्यागी मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे की वार्ता के बाद आश्वासन दिया कि 24 घंटे के अंदर रोस्टर के अनुसार निर्बाध आपूर्ति शुरू की जाएगी। जर्जर तार और खराब ट्रांसफार्मर 48 घंटे में बदले जाएंगे। साथ ही बिजली घर पर रात्रि कर्मचारी की तैनाती की जाएगी। आश्वासन के बाद घेराव खत्म कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला संगठन मंत्री ऋषिपाल सिंह, जिला मंत्री खेमपाल यादव, जिला मंत्री सुफियान पाशा, तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, तहसील संरक्षक सेवक सैनी, युवा तहसील महासचिव राजीव कुमार, ब्लाक महासचिव पवांसा श्रीपाल यादव, चेतन सिंह, चंद्रपाल सिंह, भूदेव सिंह, हेमेंद्र सिंह, महेश कुमार, गुरमीत सिंह, विवेक शर्मा, रिशु, मोहित शर्मा, प्रकाशवीर चौधरी, महिला मोर्चा की ननिहा देवी, ब्लॉक महासचिव सोनी शर्मा आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें