फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: विधायक के बेटे से एसआईटी ने पूछा... बवाल के दिन जामा मस्जिद पर क्यों और कैसे पहुंचे

Wed, 07 May 2025 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। 23 और 24 नवंबर को जामा मस्जिद पर क्यों और कैसे पहुंचे थे। सूचना कैसे मिली थी और आपके साथ कितने लोग थे। इसी तरह के सवाल एसआईटी ने मंगलवार को विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल से कोतवाली में पूछे हैं। करीब पांच घंटे की पूछताछ के दौरान 100 से ज्यादा सवाल पूछे गए। सूत्रों का कहना है कि सभी सवाल बवाल से जुड़े मामले में पूछे गए हैं।
विज्ञापन

सुहेल इकबाल ने एसआईटी के सामने खुद को बेकसूर बताया है और सहयोग दिए जाने का भी भरोसा दिया है। इस पूछताछ के बारे में सुहेल इकबाल से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि जो पूछताछ की गई है वह गोपनीय है।
मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे से सुहेल इकबाल से पूछताछ एसआईटी ने पूछताछ शुरू की थी। यह पूछताछ शाम को करीब पांच बजे तक चलती रही। इस दौरान सुहेल इकबाल के साथ कई अधिवक्ता भी कोतवाली में जमे रहे। पूछताछ के बाद बाहर निकले सुहेल इकबाल ने कहा कि उन्होंने एसआईटी को पूरा भरोसा दिया है कि जब भी सहयोग की जरूरत होगी, वह करने के लिए तैयार हैं। आगे कहा कि बवाल से जुड़े तमाम सवाल एसआईटी द्वारा किए गए हैं। जिनका सही जवाब दे दिया गया है। बताया कि यह पूछताछ उनके व सांसद जियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे से जुड़े मामले में की गई है। नोटिस के आधार पर वह कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि विवेचक ने जांच को आगे बढ़ाने के लिए नामजद आरोपी सुहेल इकबाल से पूछताछ की है। यदि विवेचक को पूछताछ करने की जरूरत पड़ेगी तो उन्हें दोबारा से बुलाया जाएगा। जांच में सहयोग के लिए ही नोटिस तामील कराया गया था।
000000000
सांसद से भी एसआईटी कर चुकी है पूछताछ

मुकदमा अपराध संख्या 335/24 में सांसद जियाउर्रहमान बर्क से भी एसआईटी पूछताछ कर चुकी है। इसी मुकदमे में जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट आरोपी बनाए गए हैं। उनकी गिरफ्तारी 23 मार्च को हुई थी। उसके बाद से वह जेल में बंद हैं। एसपी ने बताया कि बवाल के बाद दर्ज की गई एफआईआर में सांसद जियाउर्रहमान बर्क और विधायक के बेटे सुहेल इकबाल नामजद आरोपी हैं। 800 अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया था। एसपी ने बताया कि जामा मस्जिद कमेटी के सदर की भूमिका बवाल की साजिश रचना में सामने आई थी।
00000000000
सुहेल पर है भीड़ को भड़काने और सांसद पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप
24 नवंबर को जामा मस्जिद का सर्वे चल रहा था। इसी दौरान यह बवाल भड़का था। इस बवाल में सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा था। जबकि सुहेल इकबाल पर भीड़ को उकसाने का आरोप है। इसी मुकदमे में जामा मस्जिद कमेटी के सदर पर बवाल की साजिश रचने और गंभीर अपराध में झूठे बयान देने जैसे आरोप हैं।
000000000



कोट

विवेचक द्वारा नोटिस तामील कराया गया था। उसी क्रम में कोतवाली में सुहेल इकबाल से पूछताछ की गई है। विवेचक द्वारा जांच में सहयोग लिया गया है। जिससे विवेचना आगे बढ़ सके।
विज्ञापन

कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें