फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बहनों ने भाई की कलाई पर बांधा प्यार, लिया रक्षा का वचन

Sun, 10 Aug 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
चंदाैसी में फिरोज खान को राखी बांधतीं राज्यमंत्री। संवाद - फोटो : चंदाैसी
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा तो भाइयों ने रक्षा का वचन देते हुए बहनों को उपहार भेंट किए। ्र
विज्ञापन

रक्षाबंधन त्योहार को लेकर शनिवार को सुबह से ही सड़कों पर चहल पहल नजर आने लगी। बहनों ने सबसे पहले कान्हा जी को राखी बांधी और फिर घर में भाइयों को तिलक कर कलाई पर राखी बांधी। भाइयों ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया और बहनों को रक्षा का वचन देते हुए उपहार भेंट किए। वहीं बच्चों को खेल खिलौने वाली राखी बांधी। वहीं नन्हें भाई-बहनों को चॉकलेट आदि भेंट किए। उपहार में चॉकलेट आदि पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। त्योहार की परंपरा निभाने का सिलसिला दिन भर चलता रहा। वहीं बनियाठेर, कुढ़फतेहगढ़, गुन्नौर, जुनावई, धनारी आदि देहात क्षेत्रों में भी रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

मिठाइयों की दुकानों पर लगी रही भीड़
रक्षाबंधन पर मिठाईयों की दुकानों के शटर भोर से ही उठ गए। दिन निकलते ही लोग दुकानों पर मिठाई खरीदने के लिए पहुंचने शुरू हो गए। सुबह 10 बजे तक दुकानों पर भारी भीड़ नजर आयी। ये आलम हो गया कि मिठाई लेने के लिए लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर बाद तक मिठाई की दुकानें ग्राहकों से गुलजार रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें