फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने धर्म पर की टिप्पणी लाइन हाजिर

Thu, 23 Feb 2017 12:53 PM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
पुलिस
विज्ञापन
वहॅट्सएप पर संदेश वायरल होते ही लोगों ने उस पर टिप्पणी करनी शुरू कर दी। मामले की जानकारी होने पर मुरादाबाद एसएसपी ने तत्काल आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर करते हुए जांच के आदेश दे दिए। खुफिया विभाग भी मामले पर नजर बनाए हुए है।  
विज्ञापन


मुरादाबाद जिले के थाना हजरतनगर गढ़ी में तैनात सिपाही रामगोपाल ने बुधबार को व्हाट्स एप ग्रुप पर एक धर्म के खिलाफ टिप्पणी करते हुए एक संदेश पोस्ट कर दिया। सिपाही का संदेश आते ही ग्रुप में शामिल लोगों ने सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग करना शुरू कर दी। ग्रुप एडमिन ने भी सिपाही को तत्काल ग्रुप से बाहर कर दिया। यह जानकारी जब पुलिस के आला अधिकारियों को हुई तो उनमें हड़कंप मच गया।

मुरादाबाद एसएसपी मनोज तिवारी ने आरोपी सिपाही रामगोपाल को लाइन हाजिर करते हुए सीओ बिलारी चक्रपाणी त्रिपाठी को जांच के आदेश दे दिए। सीओ बिलारी चंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि जांच के लिए सिपाही मैसेज को क्राइम ब्रांच के ग्रुप पर भेज रहा था। लेकिन गलती  से मैसेज दूसरे ग्रुप में चला गया। सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें