फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदरपुर सराय-किसौली का पानी पीने लायक नहीं

Fri, 23 Mar 2018 01:17 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
पानी की सप्लाई में फुंक रही 50 लाख की बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के किसौली और सिकंदपुर सराय गांव का पानी भी प्रदूषित निकला। सरकारी हैंडंपंपों के पानी की जो परीक्षण रिपोर्ट आई है उसने साबित किया है कि आर्सेनिक और नाइट्रेट की मात्र इन गांवों के पानी में खतरनाक स्तर तक पहुंच गई है। इस पानी को पीने वाले लोगों की सेहत को खतरा है। 
विज्ञापन



जल निगम ने सिकंदरपुर सराय के 35 सरकारी इंडिया मार्क टू हैंडपंपों का पानी परीक्षण के लिए लखनऊ स्थित विभागीय प्रयोग शाला में भेजा था। प्रयोगशाला की रिपोर्ट के मुताबिक गांव के पांच हैंडपंप नाइड्रेड की अधिक मात्रा से प्रभावित हैं। वहीं किसौली के 74 सरकारी हैंडपंपों के पानी को परीक्षण के लिए भेजा गया था।


इनमें 8 हैंडपंपों के पानी में नाइट्रेट और 6 हैंडपंपों के पानी में आर्सेनिक खतरनाक स्तर तक पाया गया है। इसके दुष्परिणाम यह हैं कि लोगों की सेहत खराब हो रही है। स्थानीय चिकित्सक डा.प्रशांत वार्ष्णेय का कहना है कि आर्सेनिक की मात्रा पेयजल में यदि बहुत ज्यादा होती है तो यह कैंसर का खतरा हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें