चंदौसी में रोटरी क्लब चंदौसी पूर्वांचल के कार्यक्रम में मौजूद सम्मानित शिक्षक व सदस्य: स्रोत-
चंदौसी(संभल)। श्री वार्ष्णेय युवा समूह की ओर से मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को रामबाग धाम स्थित श्री बारहसैनी सेवा सदन में किया गया। इसमें हाईस्कूल, इंटर के अलावा व्यावसायिक परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले समाज के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत अखिल भारतवर्षीय श्री वैश्य बारहसैनी महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री योगेश कुमार गुप्ता ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किशन कुमार सर्राफ, शरद किशोर गुप्ता, सीए गौरव वार्ष्णेय, सुबोध वार्ष्णेय व नरेश कुमार रहे। सभी मुख्य अतिथियों ने हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा में 70 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र - छात्राओं को सम्मानित किया। साथ ही, बीएड व व्यावसायिक परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य वक्ता पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि समाज के बच्चे व्यापार हो या शिक्षा, मानव सेवा हो या देश सेवा सभी में तभी उत्कृष्ट हो सकते है, जब उनकी शिक्षा का स्तर भी सर्वोच्च हो। अध्यक्षता संगठन के संरक्षक अजय वार्ष्णेय और संचालन अध्यक्ष डॉ. सौरभ वार्ष्णेय ने किया।
इस अवसर पर प्रतिभा चौधरी, रानू वार्ष्णेय, अंकित वार्ष्णेय एडवोकेट, मंंगेश वार्ष्णेय, सुधीर वार्ष्णेय, सुभाष चंद्र गुप्ता, योगेश कुमार गुप्ता, गोपाल वार्ष्णेय, पवन कुमार गुप्ता, शरद किशोर गुप्ता आदि मौजूद रहे।