संभल। श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में सरायतरीन में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें शामिल झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया।
शनिवार को देर शाम बीडी इंटर कॉलेज के पास मुख्य अतिथि मनोज आर्य ने दीप प्रज्जवलित करके और सुधेश श्रीमाली ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। बैंडबाजे के साथ शोभायात्रा शुरू होकर रिक्शा स्टैंड चौराहे, सब्जी मंडी, बाजार गंज, शाहजीपुरा, मोहल्ला भालेभाज खां, आर्य समाज मार्ग से होती हुई महामृत्युंजय तीर्थ पर पहुंचकर समाप्त हुई।
शोभायात्रा में श्रीराम का भव्य दरबार आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अलावा गणेश जी, हनुमान, महाकाली, महाकाल, वेंकटेश्वर महादेव, जगन्नाथ की झांकी, काली अखाड़ा, बांके बिहारी की नृत्य नाटिका, अघोरी नृत्य, मां दुुर्गा-भैरव नृत्य, नौ देवी नृत्य नाटिका, श्रीकृष्ण द्वारा राक्षस वध, लंका दहन शामिल रहा। इन्हें देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
इस दौरान नरेंद्र गुप्ता, उमेश सैनी, नितिन शर्मा, विपुल कुमार, दुष्यंत आर्य, राजू सैनी, अंकित पाठक, पुनीत कुमार आदि रहे। सुरक्षा को लेकर पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद रहे।