चंदौसी में निकाली गई श्री रामवर यात्रा में नृत्य करते अघोरी के वेश में सजे कलाकार - संवाद
चंदौसी(संभल)। श्री बारहसैनी रामलीला एवं रामबाग ट्रस्ट की ओर से शनिवार को कैथल गेट के दाऊजी मंदिर से श्रीरामवर यात्रा और काली माई की शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह भक्तों ने शोभायात्रा का फूल वर्षा कर स्वागत किया।
शनिवार को श्री बारहसैनी रामलीला एवं रामबाग ट्रस्ट द्वारा निकाली गई श्रीरामवर यात्रा और काली अखाड़ा का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय व उनके पति अखिलेश कुमार खिलाड़ी ने किया। शोभायात्रा में बाबा महाकाल की अद्भुत झांकी, अघोरियों का नृत्य, भगवान नरसिंह और हिरणकश्यप-भक्त प्रहलाद की झांकी, बांके बिहारी जी की झांकी आदि झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। माता काली के खेलते स्वरूप से जगह-जगह श्रद्धालुओं ने गोले कटवाकर माता से आशीर्वाद प्राप्त किया।
शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु जय श्रीराम व जय माता दी और हर-हर महादेव के उद्घोष लगाते आगे बढ़ते रहे। इस मौके पर अशोक कुमार फैंसी, अमरीश बाबू, अमित केएस, प्रकाश चंद, डॉ. सौरभ, मंगेश कुमार, आशीष कुमार, संजीव कुमार, रतन, राकेश आर्य, अरुण सोनू, पवन कुमार, संजीव आदि मौजूद रहे।