फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: श्रीराम ने उठाया शिव धनुष, सीता ने डाली गले में वरमाला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। रामबाग धाम में बुधवार को रामलीला के दौरान धनुष यज्ञ लीला का मंचन किया गया। श्री रामलीला नाट्य परिषद के तत्वावधान में हुए इस मंचन को दर्शकों ने खूब सराहा। भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा।
विज्ञापन

कलाकारों ने राजा जनक द्वारा बेटी सीता के स्वयंवर के लिए शिव धनुष उठाने की शर्त दिखाई। देश-विदेश से आए राजा और राजकुमार धनुष को हिला भी नहीं पाए। महर्षि विश्वामित्र की आज्ञा से भगवान श्रीराम ने शिव धनुष की प्रत्यंचा चढ़ाई। धनुष टूटने की आवाज सुनकर परशुराम पहुंचे और श्रीराम-लक्ष्मण से संवाद किया। रावण और बाणासुर के बीच हुए संवाद ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। मंचन में श्रीराम और सीता स्वयंवर का दृश्य भी प्रस्तुत किया गया।
धनुष यज्ञ लीला में प्रतीक ने श्रीराम, हर्षित ने लक्ष्मण और गिर्राज किशोर ने राजा जनक का अभिनय किया। गोविंद किशोर रावण और राज बिहारी बाणासुर के रूप में दिखे। दीपक सोनू ने परशुराम और सिद्धार्थ ने महर्षि विश्वामित्र की भूमिका निभाई। लीला का निर्देशन डॉ. ओमेंद्र की विशेष देखरेख में हुआ। इस दौरान नवीन चौधरी, संजीव वार्ष्णेय सहित कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें