फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: लापरवाही पर ग्राम प्रधान और सचिव को कारण बताओ नोटिस

Thu, 02 Nov 2023 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। परिषदीय विद्यालय में विकास कार्य न कराने के मामले में बीडीओ ने ग्राम पंचायत श्योराजपुर के ग्राम प्रधान करन सिंह और सचिव अनिल कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

बीडीओ प्रेमचंद्र ने बताया कि ग्राम प्रधान व सचिव की ओर से ग्राम पंचायत के परिषदीय विद्यालय की कक्षाओं में टाइल्स लगाने का काम पूरा नहीं कराया है। वहीं दिव्यांग शोचालय भी नहीं बनवाया गया है। इससे विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके अलावा गांव की अस्थाई गोशाला में भी टीनशेड, चाहरदीवारी, भूसाघर व मुख्यद्वार का निर्माण नहीं कराया गया है। इससे सर्दी के मौसम में गोवंश को परेशानी हो रही है। बीडीओ ने बताया कि सप्ताह भर में नोटिस का जवाब न मिलने पर पंचायती राज अधिनियम समेत पशु क्रूरता अतिचार अधिनियम के तहत कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को आख्या भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें