फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: लापरवाही में दो एक्सईएन, एसडीओ और जेई को कारण बताओ नोटिस जारी

Tue, 21 May 2024 05:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पश्चिमांचल विद्युत वितरण खंड की प्रबंध निदेशक ईशा दुहन ने लापरवाही में अधिशासी अभियंता (विद्युत) बबराला अवधेश कुमार और अधिशासी अभियंता (परीक्षण) विद्युत परीक्षण खंड संभल विजय कुमार यादव समेत एसडीओ विद्युत उपखंड धनारी मुनी ईश्वरदयाल व अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र धनारी नवनीत पांडेय को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

यही नहीं, सहायक अभियंता (मीटर) टैस्ट लैब बबराला विनेत पाल सिंह को भी एमडी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एमडी ने पत्र में कहा है कि इन अधिकारियों की लापरवाही से न सिर्फ ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए, बल्कि उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति में परेशानी हुई। एमडी ने सोमवार को डिस्काम मुख्यालय ऊर्जा भवन मेरठ में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विद्युत आपूर्ति के संबंध में समीक्षा बैठक की थी। इसमें विद्युत सप्लाई की समीक्षा की गई। इसके बाद एमडी ने स्पष्ट किया लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई तय है। ऐसे अधिकारी जो फोन रिसीव नहीं करते हैं, वह सतर्क हो जाएं। शिकायत मिलने पर इसका संज्ञान लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें