फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसी में मीट फैक्ट्री के मजदूर को मारी गोली

Thu, 26 Apr 2018 01:41 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
फायरिंग - फोटो : SELF
विज्ञापन
नखासा थाना क्षेत्र के सिरसी में बुधवार रात को हमलावरों ने मजदूर को गोली मार दी। सिरसी चौकी पुलिस को सूचना देकर परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।  
विज्ञापन


सिरसी के मोहल्ला चौधरियान निवासी नवाब (36) पुत्र हकीम चिमयावली स्थित मीट फैक्ट्री में मजदूर है। बुधवार रात करीब नौ बजे हमलावरों ने नवाब को सिरसी में गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जैसे ही परिजनों को सूचना मिली तो वह नवाब को लेकर सिरसी चौकी पहुंचे। इसके बाद नवाब को लेकर संभल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकाे आईसीयू में रखा गया है। वहीं, सिरसी चौकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी। सीओ सुदेश कुमार ने बताया कि लेनदेन के विवाद में गोली मारे जाने की घटना सामने आ रही है। पुलिस इस मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई करेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें