फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मारपीट के मामले में समझौता न करने पर मारी गोल, घायल

Sun, 28 Jan 2024 04:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के आलम सराय में शनिवार की रात करीब 9 बजे अजय कुमार (40) पर मोहल्ला निवासी तीन लोगाें ने हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी पक्ष ने फायर किए। इसमें वह छर्रे लगने से घायल हो गए। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने बताया कि 11 जनवरी को एक दावत में उनका मोहल्ला निवासी लोगों से विवाद हो गया था। जिसमें उनके साथ मारपीट की थी। मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही आरोपी पक्ष समझौते का दबाव बना रहा था। शनिवार की रात आरोपी पक्ष के तीन लोग घर में तमंचा लेकर घुस आए। मारपीट के बाद फायर किया। इसमें वह घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी पवन कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी घायल से की गई है। छर्रे पेट में लगे हैं। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। घायल का दूसरे पक्ष से 11 जनवरी को विवाद हुआ था। जिसमें रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें