फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल के मेडिकल स्टोरों का हाल- न सैनेटाइजर मिल रहा न मास्क फिर कैसे आम पब्लिक करे बचाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोरोना का खतरा बढ़ रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति तो आप जानते ही हैं। कोरोना से बचाव के लिए मास्क और सैनिटाइजर सबसेज्यादा जरूरी है लेकिन मेडिकल स्टोरों पर न सैनिटाइजर है और न ही मास्क मिल रहे हैं। लोग भटक कर लौट रहे हैं। ऐसे में सवाल यह है कि आम आदमी अपना बचाव कैसे करे। संभल में सर्किकल सामग्री के विक्रेता मलय कांति ने बताया कि सामान्य रूप से मास्क और सैनिटाइजर सिर्फ डाक्टर और चिकित्साकर्मी ही खरीदा करते थे लेकिन जब से कोरोना का खतरा सामने आया तो हर कोई इसे लेना चाहता है। इसलिए इसकी बेहद कमी हो गई है।
विज्ञापन

अधिकतर मेडिकल स्टोरों पर न तो मास्क हैं न सैनिटाइजर हैं। कुछ मेडिकल स्टोर हैं जहां पर थोड़ा बहुत सामान है पर डिमांड के हिसाब से कुछ नहीं है। सीएमओ डा. अमिता सिंह से जब इस स्थिति को लेकर बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि सबके लिए मास्क लगाना जरूरी नहीं है। कपड़े का रुमाल बांधकर भी काम चला सकते हैं। बस मुंह पर जो भी रुमाल बांधें उसे हर छह घंटे में हटा दें और धोने के बाद धूप में सुखाएं। उन्होंने बताया कि अगर सैनेटाइजर न मिले तो साबुन से दिन में कई बार हाथ धोएं और दूसरे व्यक्ति से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाकर ही बात करें। कोशिश करें कि घर से बाहर न निकलना पड़े। जरूरत होने पर भी कम से कम ही बाहर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें