फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: तीन माह से दुकानदार परेशान, नहीं मिलीं दुकानें

विज्ञापन
चंदौसी में तोड़ी गईं दुकानें। - फोटो : चंदौसी में तोड़ी गईं दुकानें।
विज्ञापन
चंदौसी। अतिक्रमण हटाओ अभियान में संभल गेट पर नाले को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए ध्वस्त की गईं दुकानें अभी बनी नहीं हैं। दुकानदार रोजगार के लिए जहां तहां भटक रहे हैं। हालांकि कॉलेज प्रशासन ने दुकानों को पुन: बनवाने से इन्कार कर दिया है। ऐसे में दुकान ध्वस्त होने के बाद बेरोजगार हुए दुकानदार प्रशासन से उम्मीद लगा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर को बारिश के मौसम में होने वाले जलभराव से निजात दिलाने के लिए नालों को अतिक्रमण मुक्त कराने को अभियान चलाया गया था। अभियान के चलते तीन दिसंबर 2024 को संभल गेट पर बीएमजी इंटर कॉलेज के बाहर बनीं 10 दुकानें भी ध्वस्त कर दी गईं थीं। प्रशासन ने नई दुकानें बनवाकर देने का वादा किया था। तीन माह बीत गए अभी तक दुकानदारों को दुकान नहीं मिली हैं। तब से दुकानदार जहां तहां भटक रहे हैं।
वहीं कॉलेज प्रशासन ने कॉलेज की जगह होने की बात कहते हुए दुकानें बनाने से इन्कार कर दिया है। अब दुकानदारों के सामने संकट गहरा गया है। अब प्रशासन इन्हें आईटीआई के निकट दुकान बना कर देने की बात कह रहा है।
विज्ञापन


मेरी बीएमजी इंटर कॉलेज के बाहर पेंटर की दुकान थी, जिसे तोड़ दिया गया। दोबारा दुकान बनवाने का आश्वासन दिया गया था। तीन माह से बेरोजगार हैं। प्रशासन कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा।
राजू कुमार, दुकानदार


मेरी कॉलेज के बाहर कॉस्मेटिक की दुकान थी। हालांकि काफी इंतजार के बाद अलग स्थान पर छोटी दुकान किराये पर लेकर खोल ली है लेकिन वहां दुकानदारी पर काफी असर पड़ा है।
परमेश राणा, दुकानदार

कॉलेज के बाहर बनी दुकानें पालिका की नहीं हैं। ये कॉलेज की अपनी संपत्ति है। जिससे इन दुकानदारों को आईटीआई के निकट दुकान बना कर दी जाएंगी। दुकानें बनाने का कार्य जल्द शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

निधि पटेल, एसडीएम चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें