चंदौसी। बनियाठेर थाना क्षेत्र के मानकपुर नरौली के व्यापारी ने किसी महिला से विवाद होने पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव मानकपुर नरौली निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति धन्नुमल तिराहा के पास परचून की दुकान चलाता था। सोमवार की दोपहर साढ़े बारह बजे दुकान पर व्यापारी की किसी बात को लेकर एक महिला से कहासुनी के बाद विवाद हो गया। विवाद से क्षुब्ध दुकानदार ने दुकान बंद कर दी और जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपने घर पहुंच गया। घर पहुंचने पर हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन निजी वाहन से सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने देखते ही दुकानदार को मृत घोषित कर दिया। दुकानदार की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।