फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागड़पुर इम्मा में युवक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन (संभल) हयायतनगर थाना क्षेत्र के बागड़पुर इम्मा निवासी एक युवक को शनिवार को शाम साढ़े सात बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसे गोली लगी है। लेकिन तत्काल हुई चिकित्सकीय परीक्षण में प्रांरभिक तौर पर गोली लगने की पुष्टि चिकित्सक ने नहीं की बल्कि उसे मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। अब युवक का मुरादाबाद में उपचार होया। घटना के संबंध में सीओ सिद्धार्थ के साथ हयातनगर तथा कोतवाली की पुलिस जांच कर रही है। लेकिन अभी कोई निष्कर्ष सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

बागड़पुर इम्मा निवासी उदयपाल शनिवार को शाम साढ़े छह बजे गांव के बाहर मेंथा की फैक्ट्री पर था। पिता शिशुपाल ने बताया कि उनका बेटा उदयपाल गांव के बाहर स्थित खेत के लिए गया था। रास्ते में मेंथा फैक्टरी है जहां पर यह घटना हुई है। उसके गाल को गोली पार कर गई है। घायल उदयपाल घटना के बाद बोल नहीं पा रहा था लेकिन इशारो-इशारों में उसने हमला करने वालों की संख्या तीन बताई है। लेकिन कोई पकड़ा नहीं गया है।
उसका कहना है कि उसने हमलावारों को पकड़ने का प्रयास किया पर वह सफल न हो सका। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने सरकारी अस्पताल में घायल और उसके परिजनों से घटना की जानकारी ली है पर हकीकत सामने नहीं आई। परिजनों ने रंजिश से इनकार किया है और घटना के संबंध में घायल से ही पूरी जानकारी मिल पाने की बात कही है। सीओ का कहना है कि घटना में कई स्तर पर संदेह की स्थिति है। पुलिस छानबीन कर रही है। अभी कोई तहरीर भी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें